सोनबरसा: एनएच-22 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछहिया स्थित एनएच-22 पर रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी 26 वर्षीय एमडी जौहर अली उर्फ चांद के रूप में हुई है।