बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटने से तीन लोग हुए घायल
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटने से दो बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।