बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र मंदिर के दीपक से घर में लगी आग, सब कुछ जलकर खाक,आधा घंटा देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
मंदिर के दीपक से मजदूर के घर में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक जलकर घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मुस्तफानगर में सुनील मां पुष्पा देवी के साथ रहता है।