बरेली: कैट थाना क्षेत्र के मंडी तलैया में अचानक से झुग्गी झोपड़ियां में लगी भीषण आग
कैंट थाना क्षेत्र के मंडी तलैया में अचानक से झुग्गी झोपड़िया में आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन के करीब झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।