सिमरी: सिमरी की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति बोला-हनीमून की फ्लाइट टिकट कैंसिल कर ट्रेन की टिकट कर दी तो कर ली आत्महत्या
Simri, Buxar | Jul 6, 2026 सिमरी प्रखंड के खरहाटांड़ गांव की नवविवाहिता सोनाली की शादी के महज चार माह बाद लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में शोक की लहर है। मायके पक्ष ने इसे दहेज के लिए की गई हत्या बताते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि पति ने घटना को आत्महत्या करार दिया है।