अशोकनगर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली जब ₹20 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया, पार्षद रचना मनीष धुरेंटे ने परिषद के पार्षद साथियो के साथ भूमि पूजन किया गया।