बदायूं: बदायूँ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं के रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को 7 बजे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत आयोजित होने वाली 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया ।