जहानाबाद: जहानाबाद में अभियोजन समिति की बैठक, विधिक मामलों की हुई समीक्षा
जहानाबाद में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम प्लेक्स भवन में अभियोजन समिति की बैठक आयोजित हुई। मंगलवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में लंबित विधिक मामलों और अभियोजन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने, मामलों का समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए।