मुज़फ्फरनगर: ‘वैध परमिट, पूरा टैक्स फिर भी परेशान’— प्राइवेट बस संचालकों के समर्थन में उतरे संजीव तोमर, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा संचालकों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ बसें ग्रामीण क्षेत्रों के बजाय शहर-पूरकाजी रूट पर चलाई जा रही हैं और जिला अस्पताल के बाहर खड़ी होने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। तोमर ने प्राइवेट बसों को वैध परमिटधारी बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।