बुलंदशहर: बुलंदशहर में ईंट भट्टे से नाबालिग किशोरी लापता, जेसीबी ऑपरेटर पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, एफआईआर दर्ज
कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एक गांव के एक ईंट भट्टे से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें एक जेसीबी ऑपरेटर पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।जानकारी के अनुसार, किशोरी का परिवार मिर्जापुर स्थित ईंट उद्योग पर ईंट पाथने का काम करता है।