समाजवादी पार्टी की महिला सभा द्वारा इटौंजा, बख्शी का तालाब, लखनऊ में निःशुल्क आंखों की जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।