महसी: सिपहिया प्यूली गांव के युवक ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक की पद यात्रा शुरू की, चकमार्ग की समस्या को उठाया
महसी तहसील क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी निरंजन लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य ने चकमार्ग पैमाईश के लिए कई बार आवेदन किया। लेकिन निष्कर्ष न निकले पर 30 जून को SDM कार्यालय पर पत्र सौंपकर बुधवार दोपहर करीब एक बजे से मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए पद यात्रा शुरू की। निरंजन का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता की वजह से चकमार्ग स्पष्ट नहीं हो रहा है।