पनागर: इमलिया में डेयरी संचालक से अवैध वसूली व तोड़फोड़, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया मोड़ स्थित समैया डेयरी के संचालक राहुल समैया (46 वर्ष) के साथ अवैध वसूली और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब वह अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी क्षेत्र के बदमाश समीर ठाकुर और सचिन रजक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से इनकार