करनाल: इंद्री के गांव इस्लाम नगर में खेतों में आग लगने से 10 एकड़ फाने जले, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Karnal, Karnal | May 5, 2024 करनाल जिले के इंद्री के गांव इस्लाम नगर में खेतों में आग लगने से 10 एकड़ फाने जल कर राख हो गए। किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवा होने की वजह से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसके बाद कई किसान ट्रेक्टर व हैरो लेकर पहुंचे। खेतो में खेतो की जुताई की गई। परंतु सफल नही हो सके। फिर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।