टेहरोली: गुरसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित, चिकित्सीय सुविधाएं रुकीं
गुरसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित, चिकित्सीय सुविधाएं रुकीं गुरसराय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को समय 2 बजे ओवरलोड के चलते विद्युत मीटर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे करीब एक घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्र में बिजली नहीं रही।