परिहार: परिहार जॉब कार्ड को लेकर पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे, पदाधिकारी ने दी जानकारी
परिहार प्रखंड मनरेगा कार्यालय द्वारा पंचायतों में जॉब कार्ड बनवाने को लेकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लोग दो प्रति पारिवारिक फोटो के साथ ही राशन कार्ड, परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता की फोटोकॉपी लेकर शिविर में जाकर अपना जॉब कार्ड बनवा सकेंगे।