शेरघाटी: चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; दो हिरासत में
Sherghati, Gaya | Jul 31, 2026 शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू