झालरापाटन: झालावाड़ के रेपला गांव में युवक ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की
झालावाड़ के रेपला गांव में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। जिसे उपचार के लिए गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गांव के रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र छीतरलाल ने अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। वह आत्महत्या क्यों करना चाहता है। फिलहाल इसके कारण स्पष्ट नहीं है।