झालरापाटन: हिम्मतगढ़ डैम के समीप ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 10 लोग घायल, कर्मा खेड़ी के निवासी हिम्मतगढ़ जा रहे थे
झालावाड़ के हिम्मतगढ़ डैम के समीप मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया दुर्घटना में 10 दिन घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए गुरुवार सुबह 11:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायल कर्म खेड़ी गांव के रहने वाले बद्रीलाल के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार है। जो मकर संक्रांति का दान मांगने हिम्मतगढ़ जा रहे थे।