झालरापाटन: झालरापाटन के श्रीमन नारायण मंदिर में धनुर्मास महोत्सव, मकर संक्रांति के दूसरे दिन हुआ पंचामृत अभिषेक
झालरापाटन के श्रीमन नारायण मंदिर में धनुर्मास महोत्सव के तहत गुरुवार को मकर संक्रांति के दूसरे दिन पंचामृत अभिषेक किया गया। आचार्य राजेंद्र शर्मा ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आचार्य दिलीप शर्मा, श्याम शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीमन नारायण, श्रीदेवी और भू देवी का पंचामृत महाभिषेक किया।