सदर: श्री जगन्नाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, कांची कामकोटि पीठाधीश्वर करेंगे शिला पूजन
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी। धर्म नगरी काशी में असि स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु आगामी 1 मई को भव्य ‘शिला पूजन एवं शिलान्यास’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती अपने कर-कमलों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास करेंगे।