मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में पीड़ित युवती के घर के बाहर धरने पर बैठे लोग, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणेशगंज मोहल्ले में युवती के घर के बाहर लोग धरने पर बैठ गए। लोगों की मांग थी कि ज्योति के घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपित को तत्काल पुलिस गिरफ्तार करे।जरूरत पड़े तो पुलिस बुलडोजर की कार्रवाई करे। इसके अलावा 24 घंटे में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है उसका भी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।