Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

रतलाम नगर: लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से जिला प्रशासन द्वारा निकाला फ्लैग मार्च लखन गहलोत #कोरोना #लॉकडाउन #covid19 #ratlam

Ratlam Nagar, Ratlam | May 27, 2021

MORE NEWS

परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 18000 रुपये का विक्रय किया गया।  श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1000 रुपये का,  श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 5050 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 10000 रुपये का, श्री नर्सिंग कालजी पीपलघाटी  द्वारा जैविक सब्जियां 2000 रुपए का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां एवं श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा जैविक सब्जियां का विक्रय किया गया ।
जैविक हाट बाजार में कुल 37950 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
#JanSampark #ratlam

परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की। धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 18000 रुपये का विक्रय किया गया। श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1000 रुपये का, श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 5050 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 10000 रुपये का, श्री नर्सिंग कालजी पीपलघाटी द्वारा जैविक सब्जियां 2000 रुपए का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां एवं श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा जैविक सब्जियां का विक्रय किया गया । जैविक हाट बाजार में कुल 37950 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि  रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है ,  जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , सबसे श्रेष्ठ सेवा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में पद्मश्री डॉ लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बतातें हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्डियक एम्बुलेंस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर  संचालन की बात कही।
 कार्यक्रम के दौरान रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था उपलब्ध है , एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा विगत 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने एवं साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक एंबुलेंस द्वारा दूरी तय करने की बात कही । एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी। 
 कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , पद्मा श्री डॉ लीला जोशी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है , जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , सबसे श्रेष्ठ सेवा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में पद्मश्री डॉ लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बतातें हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्डियक एम्बुलेंस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर संचालन की बात कही। कार्यक्रम के दौरान रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था उपलब्ध है , एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा विगत 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने एवं साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक एंबुलेंस द्वारा दूरी तय करने की बात कही । एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , पद्मा श्री डॉ लीला जोशी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

आज जिले की नगर पालिका परिषद जावरा एवं नगर परिषद सैलाना में संध्याकालीन शिविर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगाए गए। जिसमें जल से संबंधित 5 आवेदन, सफाई से संबंधित 2 आवेदन एवं 09 आवेदन -निर्माण, आवास योजना, स्पीड ब्रेकर, पेड़ की अधिक फैली हुई शाखाएँ काटने आदि से संबंधित प्राप्त हुए। 
उक्त जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई। जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों में 26 मई से लगातार समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं ।
#JanSampark #ratlam

आज जिले की नगर पालिका परिषद जावरा एवं नगर परिषद सैलाना में संध्याकालीन शिविर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगाए गए। जिसमें जल से संबंधित 5 आवेदन, सफाई से संबंधित 2 आवेदन एवं 09 आवेदन -निर्माण, आवास योजना, स्पीड ब्रेकर, पेड़ की अधिक फैली हुई शाखाएँ काटने आदि से संबंधित प्राप्त हुए। उक्त जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई। जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों में 26 मई से लगातार समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं । #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

मेडिकल कॉलेज के पास दुकान में लगी आग

मेडिकल कॉलेज के पास दुकान में लगी आग

Ratlam Nagar, Ratlam | Jun 6, 2026

एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित ने बताया कि  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रतलाम जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दर्ज बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। 
  कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार  जिले मे राजस्व अधिकारियों द्वारा ई- गवर्नेस अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का आनलाईन त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को समय पर संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर एवं नायब तहसीलदार प्रीति साठे द्वारा  बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों के आदेशों के अमल उपरांत हितग्राहियों को संशोधित नकलें प्रदान की गईं।
#JanSampark #ratlam

एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रतलाम जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दर्ज बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले मे राजस्व अधिकारियों द्वारा ई- गवर्नेस अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का आनलाईन त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को समय पर संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर एवं नायब तहसीलदार प्रीति साठे द्वारा बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों के आदेशों के अमल उपरांत हितग्राहियों को संशोधित नकलें प्रदान की गईं। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

रतलाम नगर: लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से जिला प्रशासन द्वारा निकाला फ्लैग मार्च लखन गहलोत #कोरोना #लॉकडाउन #covid19 #ratlam - Ratlam Nagar News