बालोद: बालोद जिले में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कलेक्टर ने जताया आभार
Balod, Balod | Jun 4, 2026 बालोद जिले में नवगठित नगर पंचायत पलारी के आम निर्वाचन तथा त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा ने मतदाताओं, आम नागरिकों तथा निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।