रातू: करोड़ों की ठगी का आरोपी रातु पुलिस के हत्थे, दर्जनभर थानों की पुलिस को थी तलाश, सिमलिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Ratu, Ranchi | Apr 9, 2026 सैकड़ों लोगों से रुपये की ठगी करने के आरोपी नाजिर आलम को रातु पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बुध बाजार रिवर साइड निवासी अकबर अली का पुत्र नाजिर आलम वर्तमान में रातु थाना क्षेत्र के सिमलिया में रह रहा था। कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, कांके हुसैनाबाद निवासी नौशाद अंसारी ने वर्ष 2024 में नाजि