कांके: समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 19, 2025 समाहरणालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एकदिवसीय रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में समाहरणालय तथा संलग्न कार्यालयों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं परिसर में आने वाले आगंतुकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं रक्तदान के साथ-साथ आयोजित मेडिकल कैंप में भी लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।