महोबा: गुगौरा गांव में जानलेवा हमले के तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 315 बोर बंदूक और कारतूस बरामद
Mahoba, Mahoba | Nov 10, 2025 संजय सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुष्पेन्द्र सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की नाली बंदूक, दो जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अन्य अभियुक्त कमल सिंह और रामऔतार वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना कबरई टीम को सफलता मिली है।