विदिशा नगर: बरईपुरा मंडी गेट के पास ट्रक से नगरपालिका की पाइपलाइन फिर फूटी, जलापूर्ति प्रभावित
बरईपुरा मंडी गेट के पास एक साल पहले ही पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन निर्माण के दौरान इसकी ऊंचाई काफी कम रखी गई, व्यवस्थित रूप से गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया,यही वजह है कि बुधवार दोपहर 1:30 बजे यहां से गुजरे एक ट्रक के दबाव की वजह से पाइपलाइन फूट गई ।स्थानीय रहवासी ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी प्रकार से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी,जिसे कल ही सुधारा गया था