अररिया: अररिया में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चावल चोरी का खुलासा, 44 बोरा चावल व ट्रैक्टर बरामद, 4 गिरफ्तार
Araria, Araria | May 5, 2026 अररिया में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गोदाम से चोरी किए गए चावल का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 44 बोरा चावल सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अररिया पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।