खंडवा: खंडवा-ओंकारेश्वर रेल लाइन पर बड़ी खुशखबरी! 80% काम पूरा, 2027 तक दौड़ेगी ट्रेन
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने गुरुवार को ओंकारेश्वर रोड स्टेशन का दौरा कर महू-सनावद ब्रॉडगेज रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।