चौमूं: जयपुर सीकर NH-52 स्थित हाड़ौता के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी वैन में लगी अचानक आग धू-धूकर जलकर वैन हुई खाक
Chomu, Jaipur | May 29, 2024 जयपुर सीकर नेशनल हाईवे 52 स्थित हाड़ौता के पास दोपहर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी वैन में अचानक आग लग गई। वही वैन में आग लगने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग से वैन धू-धू कर जलने लगी और तेज आग के लपटें उठने लगी। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।