चौमूं: चोंमू क्षेत्र के जैतपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आसपास के इलाके में अफरातफरी
Chomu, Jaipur | May 28, 2024 चौमूं इलाके में नेशनल हाईवे-52 स्थित जैतपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक के पाइप बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों तरफ आग की लपटें उठने लगी। वहीं, आसमान में धुआं ही धुआं छा गया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं और कालाडेरा जयपुर से 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।