हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में अरुट महाराज जयंती पर निकली संयुक्त शोभायात्रा, दिखी सामाजिक एकता
हनुमानगढ़। अरोड़वंश समाज के आदि प्रवर्तक अरुट महाराज की जयंती पर शनिवार को जंक्शन और टाउन के समाज ने पहली बार संयुक्त शोभायात्रा निकाली। जंक्शन स्थित धर्मशाला से शुरू होकर यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन धर्मशाला पर संपन्न हुई। सुसज्जित रथ, झांकियों और जयकारों से माहौल भक्ति में रहा।