जमालपुर: जमालपुर स्टेशन पर 15 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सूरत ले जा रहा था खेप
सोमवार सुबह 10:00 जमालपुर: रेलवे के सीआईबी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस ट्रेन से 15 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।जानकारी के अनुसार, सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए गांजा की तस्कर