कासगंज: कासगंज के होटल हरि कमल पैलेस के कमरे में लगी एसी में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप होटल हरिकमल पैलेस में शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में लगे एसी में आग लग गई। आग लगने से होटल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।