बदलापुर: बदलापुर के अहिरौली गांव से एक साथ तीन किशोर घर से लापता, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव से एक साथ तीन नाबालिग किशोरों के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन दयाराम चतुर्वेदी ने पुलिस को दी लिखित तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम उनके नाती गौरव तिवारी, वैभव तिवारी तथा गांव का किशोर अर्पित कुमार घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर