बिसौली: बिसौली में बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन
बिसौली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को 11:00 बजे करीब विधायक आशुतोष मौर्या को अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की है। पीड़ित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जांच कराने और उन्हें पुनः कार्य पर बहाल करने की मांग की है।