जलेसर: आवागढ़ में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, पहले दिन नारद मोह लीला हुई
Jalesar, Etah | Oct 11, 2026 आवागढ़ कस्बे के राजा सूर्यपाल सिंह श्री आदर्श रामलीला रंगमंच पर श्री आदर्श रामलीला क्लब के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया, जबकि जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने नारद मो