सेवराई: रेवतीपुर में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत, जागरूकता रैली निकालकर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया
रेवतीपुर में मंगलवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ बीआरसी परिसर से किया गया। अभियान का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता से जोड़ना है। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने किया।