धनौरा: बछरायूं क्षेत्र के गांव अफजलपुर में लूट के दौरान मेहंदी कॉलेज में मादा तेंदुआ व शावक दिखे, वन विभाग ने पिंजरा लगाया
ग्राम अफजलपुर लूट स्थित विद्यालय में सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने मादा तेंदुआ व उसके शावक को देखा तो होश उड़ गए। कर्मचारियों ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई व तेंदुआ व शावक को विद्यालय में बंद कर दिया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई। पीलीभीत से तेंदुआ को बेहोश करने के लिए टीम को बुलाया गया था।