धनौरा: O.P.S इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गजरौला चौपला पर नि:शुल्क भोजन का किया वितरण
गजरौला ओ.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला के विद्यार्थियों ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए चोपाल क्षेत्र में ज़रूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। भोजन वितरण कार्यक्रम में समरा, सना, सोबिया, आरक्षा, अरीबा, ज़किया, पल्लवी, दीपिका, रिया, नकुल, अरुण, प्रशांत, रिहान और हार्दिक जैसे छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।