छोटीसादड़ी: संतोषपुरिया गांव में घटिया निर्माण सामग्री के आरोप पर सामूहिक शौचालय का निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों में आक्रोश
छोटीसादड़ी में ग्राम पंचायत हरिपुरा के संतोषपुरिया गांव में सामूहिक शौचालय निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानक के अनुरूप सीमेंट का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए मौके पर ही काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत बनाए जा रहे शौचालय में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है, जिससे निर