सिंघवारा: मिड-डे मील का अनाज बेचने का आरोप, स्कूल से बोरा लादते वीडियो वायरल
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता पंचायत के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति स्कूल के एक कमरे से अनाज के बोरे निकालकर ई-रिक्शा पर लादते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 18 मई 2026 का है और इसमें दिख रहा अनाज मिड-डे मील का हो सकता है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।