बांका: बांका में गैस पाइपलाइन कार्य बना खतरा, खुले गड्ढों से दुर्घटना की आशंका
Banka, Banka | May 2, 2026 बांका शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान संवेदक की लापरवाही सामने आई है। विभिन्न चौक-चौराहों पर गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुला छोड़ दिया गया है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई हैशनिवार की सुबह 11 बजे विजयनगर चौक पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया।