राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी नहर के पास बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजन राजभर उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी मोगलावीर के रूप में हुई है। उस पर एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।