लखीमपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब के जनसुनवाईआई कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ता
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट मैं लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब के द्वारा की जा रही जनसुनवाई कार्यक्रम में भारी संख्या में शिकायतकर्ता आज पहुंचे हैं। शिकायतकर्ता लाइन में लगकर सबसे पहले अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की गुणवत्ता पूर्वक जांच कर कार्रवाई की जाए।