दतिया नगर: चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा जिला अस्पताल के सभा कक्ष में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला द्वारा यातायात पार्क में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए साइबर सेल टीम के साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया.