सहारनपुर: रिटायर्ड सीओ की चोरी की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज, एसओ फतेहपुर को दी गई प्रारंभिक जांच के आदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के समक्ष रिटायर्ड सीओ रैंक के एक अधिकारी ने प्रार्थना पत्र देकर थाना फतेहपुर के एसओ पर चोरी की तहरीर न दर्ज करने, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। SSP के आदेश पर तत्काल थाना फतेहपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। अभद्र व्यवहार के आरोप पर एसओ फतेहपुर की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।