छिबरामऊ: चुन्नीगंज चौराहा पर अज्ञात कारणों से एक किराने की दुकान में लगी आग, हजारों रुपए का हुआ नुकसान
छिबरामऊ के विशुनगढ़ के चुन्नी गंज चौराहा पर एक किराने की दुकान में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि तकरीबन 2:00 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई जब स्थानीय लोगों ने आज की लपटे निकलते देखी तो पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। बुधवार की सुबह 8:00 पहुंची राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी।