झालरापाटन: झालावाड़ में स्वर्णकार समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, सारोला व आँवलहेड़ा में लूट की घटनाओं का खुलासा करने की मांग
झालावाड़ में जिला मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्थान ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खानपुर तहसील के सारोला गांव और मनोहरथाना तहसील के आँवलहेड़ा गांव में सोनी परिवारों के घरों में हुई लूट की घटनाओं के संबंध में दिया गया। संस्थान ने इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।